C News Bharat के मुख्य संपादक ने किया सम्मानित नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा के पत्रकार आशाराम कर्मा को Gold Excellence Award
दंतेवाड़ा - छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में वर्षों से जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग कर रहे वरिष्ठ पत्रकार श्री आशाराम कर्मा जी को C News Bharat द्वारा "Gold Excellence Award" से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान लखनऊ के ताज महल होटल में आयोजित राष्ट्रीय पत्रकार सम्मान समारोह में C News Bharat के मुख्य संपादक श्री पवन शर्मा जी के द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से चुनिंदा पत्रकारों को उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया गया। आयोजकों ने बताया कि देश के सबसे संवेदनशील और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में निडरता के साथ सच को सामने लाने,निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग के लिए आशाराम कर्मा जी को इस पुरस्कार के लिए चुना गया। इस अवसर पर श्री पवन शर्मा जी ने कहा कि दुर्गम परिस्थितियों में काम करने वाले पत्रकार ही लोकतंत्र की असली रीढ़ हैं। आशाराम कर्मा जी का कार्य प्रेरणादायक है। सम्मान मिलने पर आशाराम कर्मा जी ने कहा कि यह पुरस्कार मैं दंतेवाड़ा की जनता और शहीद जवानों को समर्पित करता हूं। C News Bharat परिवार का आभार। इस उपलब्धि पर दंतेवाड़ा के पत्रकार साथियों और सामाजिक संगठनों ने बधाई दी है। उनका कहना है कि यह पूरे बस्तर संभाग के लिए गौरव का क्षण है।
रिपोर्टर - ए आर कर्मा
No Previous Comments found.