एनएमडीसी बचेली में फ्रीडम रन मैराथन का आयोजन
दंतेवाड़ा - स्वतंत्रता दिवस की भावना को चरितार्थ करते हुए, एनएमडीसी बचेली परिसर में स्थित एनएमडीसी डीएवी पब्लिक स्कूल में हैदराबाद रनर्स सोसाइटी के सहयोग से एक जोशपूर्ण 'फ्रीडम रन' का आयोजन किया गया। इस दौड़ में 5-किमी और 10-किमी मैराथन श्रेणियां शामिल थीं, जिसमें प्रतिभागियों ने अद्भुत ऊर्जा, उत्साह और दृढ़ संकल्प के साथ ट्रैक पर दौड़ लगाई। इस कार्यक्रम में श्रीधर कोडाली, मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रमुख,टी.शिवकुमार,मुख्य महाप्रबंधक (उत्पादन) महेश एस.नायर,महाप्रबंधक (मानव संसाधन),विभिन्न विभागों के प्रमुखों,श्रमिक संघों के पदाधिकारियों, अधिकारियों,कर्मचारियों और उनके परिवारजनों,ग्रामीणजन,अन्य जिलों से आए धावकों तथा अन्य लोगों ने भाग लिया।
इस कार्यक्रम ने जनसमूह को नियमित शारीरिक गतिविधि अपनाने और फिटनेस को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करने का एक मंच प्रदान किया। प्रतिभागियों द्वारा दिखाया गया उत्साह उनके स्वास्थ्य, कल्याण और सकारात्मक जीवनशैली के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। एनएमडीसी बचेली के विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा हैदराबाद रनर्स सोसाइटी ने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को मेडल से सम्मानित किया गया।
रिपोर्टर - ए आर कर्मा
No Previous Comments found.