बड़े बचेली तहसील में भीम आर्मी का विस्तार, भुनेन बारेरकर बने अध्यक्ष
दंतेवाड़ा : आदिवासी भवन बचेली में भीम आर्मी की महत्वपूर्ण बैठक एवं नियुक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन को तहसील स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान करते हुए उन्हें संगठन के प्रति जिम्मेदारी एवं निष्ठा के साथ कार्य करने की बात कही गई।
कार्यक्रम में भुनेन बारेरकर को बड़े बचेली तहसील भीम आर्मी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं दिनेश कुमार कश्यप को उपाध्यक्ष तथा एम.डी. सिमेम राजा को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस अवसर पर जिला प्रभारी गजेंद्र ताती, जिला उपाध्यक्ष आशा कर्मा, जिला युवा अध्यक्ष भवानी प्रसाद तामो हिडमा एवं ब्लॉक प्रभारी कटेकल्याण सहित भीम आर्मी के विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन के विस्तार और मजबूती को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि तहसील एवं ब्लॉक स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा। साथ ही सामाजिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा जरूरतमंद लोगों की आवाज को उचित मंच तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
नवनियुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सचिव का उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मान किया गया। सभी ने संगठन की जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा के साथ निभाने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भीम आर्मी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने और आने वाले समय में तहसील क्षेत्र में संगठन का विस्तार करने की रणनीति पर भी चर्चा की गई।
रिपोर्टर : ए आर कर्मा
No Previous Comments found.