बहुजन आंदोलन के जांबाज सिपाही मासा मड़कामी का सड़क हादसे में निधन
गादीरास : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के लिए एक अत्यंत दुखद खबर सामने आई है। सुकमा जिले के पूर्व प्रभारी, कोंटा विधानसभा क्षेत्र से बसपा के पूर्व प्रत्याशी और ग्राम मारोकी के पूर्व सरपंच मासा मड़कामी का गादीरास के समीप ग्राम कोर्रा में टिप्पर वाहन से हुए सड़क हादसे में निधन हो गया। उनके असामयिक निधन से बहुजन समाज पार्टी सहित पूरे बहुजन समाज में शोक की लहर है।
बहुजन आंदोलन के समर्पित योद्धा थे मासा मड़कामी
दिवंगत मासा मड़कामी दक्षिण बस्तर के उन जुझारू युवा नेताओं में शामिल थे, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों के बीच भी बहुजन समाज पार्टी और अंबेडकरवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया। उन्होंने कोंटा, चिंतागुफा और चिंतलनार जैसे दुर्गम एवं दूरस्थ क्षेत्रों में बसपा के हाथी चुनाव चिह्न और बहुजन आंदोलन की विचारधारा को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
वे केवल एक राजनीतिक कार्यकर्ता ही नहीं, बल्कि बहुजन समाज की आवाज को मजबूत करने वाले समर्पित साथी भी थे। उनके संघर्ष, संगठन के प्रति निष्ठा और सामाजिक परिवर्तन के प्रयासों को लंबे समय तक याद किया जाएगा।
कांशीराम साहब के विचारों को आगे बढ़ाने में निभाई अहम भूमिका
बीते 9 अक्टूबर को दंतेवाड़ा में आयोजित मान्यवर कांशीराम साहब के परिनिर्वाण दिवस कार्यक्रम में मासा मड़कामी ने दक्षिण बस्तर के दूरस्थ क्षेत्रों से सैकड़ों कार्यकर्ताओं को शामिल कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। यह उनके संगठनात्मक समर्पण और बहुजन आंदोलन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
ग्राम मारोकी के पूर्व सरपंच के रूप में भी उन्होंने अपनी पहचान बनाई थी। उनके निधन से सुकमा जिले में बहुजन समाज पार्टी को एक बड़ी क्षति पहुंची है, जिसकी भरपाई कर पाना आसान नहीं होगा।
14 अक्टूबर को गृह ग्राम मारोकी में होना था अंतिम संस्कार
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिवंगत मासा मड़कामी का अंतिम संस्कार 14 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे उनके गृह ग्राम मारोकी में निर्धारित था।
विनम्र श्रद्धांजलि
बहुजन समाज पार्टी, छत्तीसगढ़ इकाई की ओर से दिवंगत मासा मड़कामी जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है। ईश्वर एवं प्रकृति से प्रार्थना है कि शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
मासा मड़कामी जी का संघर्ष, समर्पण और बहुजन आंदोलन के प्रति उनकी निष्ठा सदैव स्मरणीय रहेगी।
बसपा के समर्पित कार्यकर्ता स्वं मासा मडकम को दी गईं भावभीनी श्रद्धांजलि विधि - विधान से हुआ अंतिम संस्कार
बसपा के समर्पित कार्यकर्त्ता स्वं मासा मडकम को श्रद्धांजलि देने बसपा के प्रदेश प्रभारी एड. सुरेश राव दिनेश कुमार गौतम प्रदेश अध्यक्ष श्याम टंडन प्रदेश उपाध्यक्ष, देवलाल सोनवंशी प्रदेश सचिव, शेखर जंजीर, डहरिया अजय कराट दुलेश सवलम भीम दुला धर्म राज सुनील मनोज सोलोमन गांडा सुकमा, केशव नेताम दंतेवाड़ा जिला अध्यक्ष पहुँचे।
रिपोर्टर : ए आर कर्मा

No Previous Comments found.