पुलिस भर्ती के 1600 पदों को पूर्ण कराने की मांग को लेकर रायपुर में भीम आर्मी का अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी
दंतेवाड़ा - रायपुर छत्तीसगढ़ में युवाओं के रोजगार और पुलिस भर्ती से जुड़ी मांगों को लेकर भीम आर्मी भारत एकता मिशन का आंदोलन लगातार जारी है। राजधानी रायपुर में भीम आर्मी छत्तीसगढ़ की टीम पुलिस भर्ती के 1600 पदों को पूर्ण कराने की मांग को लेकर सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रही है। आंदोलन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं।
भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय दिनेश आजाद जी के नेतृत्व में चल रहा यह आंदोलन अब अनिश्चितकालीन रूप ले चुका है। संगठन के विभिन्न जिलों के जिला अध्यक्ष एवं पदाधिकारी रायपुर पहुंचकर मुख्यमंत्री निवास के समक्ष अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पुलिस भर्ती से जुड़े 1600 पदों को पूर्ण कराने की मांग पर शासन को गंभीरता से विचार कर उचित निर्णय लेना चाहिए।
युवाओं के भविष्य और रोजगार के अधिकार की लड़ाई
आंदोलन में शामिल कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रदेश के हजारों युवाओं ने पुलिस भर्ती प्रक्रिया से उम्मीदें लगा रखी हैं। ऐसे में भर्ती के 1600 पदों को पूर्ण कराने की मांग युवाओं के भविष्य और रोजगार के अवसरों से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। युवाओं को न्याय दिलाने के उद्देश्य से संगठन लगातार संघर्ष कर रहा है।
भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक युवाओं के रोजगार और उनके अधिकारों से जुड़ी मांगों पर न्यायोचित निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। संगठन ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि युवाओं की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए सकारात्मक पहल की जाए।
प्रदेश के विभिन्न जिलों से जुट रहे कार्यकर्ता
रायपुर में जारी इस आंदोलन में छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों से भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं। आंदोलन के माध्यम से संगठन एकजुट होकर युवाओं के रोजगार के मुद्दे को शासन तक पहुंचाने का प्रयास कर रहा है। भीम आर्मी भारत एकता मिशन छत्तीसगढ़ ने संकल्प दोहराया है कि युवाओं के भविष्य, रोजगार और अधिकारों की आवाज बुलंद करने के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
रिपोर्टर - ए आर कर्मा

No Previous Comments found.