कर्तव्यनिष्ठ सेवा को सम्मानपूर्ण विदाई-कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने सेवानिवृत्त प्रधान अध्यापक श्रीमती राज लक्ष्मी सिन्हा का किया सम्मान, सौंपा पी.पी.ओ
दंतेवाड़ा : शासकीय माध्यमिक शाला कलारपारा, मैलावाड़ा की प्रधान अध्यापक श्रीमती राज लक्ष्मी सिन्हा को सेवानिवृत्ति के दिन ही पेंशन भुगतान आदेश (PPO) सौंपकर कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने सम्मानपूर्वक विदाई दी। कलेक्टोरेट में सोमवार को आयोजित गरिमामयी समारोह में कलेक्टर ने उन्हें शॉल एवं श्रीफल भेंट कर स्वस्थ व सुखद भविष्य की कामना की।`कलेक्टर ध्रुव ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला होते हैं। श्रीमती सिन्हा की वर्षों की निष्ठापूर्ण सेवाएं सदैव प्रेरणादायी रहेंगी। उन्होंने बताया कि प्रशासन की कर्मचारी हितैषी पहल के तहत PPO तत्काल प्रदान किया गया, ताकि सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन संबंधी कोई असुविधा न हो। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों ने भी श्रीमती सिन्हा के समर्पित शैक्षणिक योगदान की सराहना करते हुए भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद ठाकुर, BEO प्रमोद कुमार भदौरिया, ABEO मनोज कुमार सिंह राठौर, अकाउंटेंट जितेंद्र पाण्डे सहित अन्य उपस्थित थे।
रिपोर्टर : ए आर कर्मा
No Previous Comments found.