कबड्डी पर करोड़ों, विकास पर जीरो NMDC बचेली किरंदुल प्रभावित गांवों में सड़क-पानी नहीं, पर खेल पर पैसा पानी की तरह
दंतेवाड़ा : बड़े बचेली/किरंदुल। NMDC लिमिटेड द्वारा किरंदुल-बचेली क्षेत्र में भव्य कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस पर करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं। लेकिन दूसरी ओर NMDC से प्रभावित गांवों में बुनियादी विकास कार्य ठप पड़े हैं। बरसात के मौसम में प्रभावित गांवों के लोग कीचड़, टूटी सड़क और पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। बचेली क्षेत्र के मोलसनार, दुगेली, पाढ़ापुर, बेनपाल, बड़े कमेली, कमालूर, झिरका, धुरली, गामावाड़ा, नेरली, बड़े बचेली, मसेनार, गंजेनार एवं भांसी गांवों की टीमें प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। वहीं, किरंदुल क्षेत्र से कोडेनार, कड़मपाल, मदाड़ी, चोलनार, टिकनपाल, कलेपाल, समलवार, मड़कामिरास, हिरोली, कुटरेम, गुमियापाल एवं तनेली के खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। लेकिन विकास से प्रभावित है सहित दर्जनों गांवों में नाली, सीसी रोड और सामुदायिक भवन के लिए ग्रामीण कई बार आवेदन दे चुके हैं। लेकिन CSR फंड से इन कार्यों को लेकर कोई फुर्ती नहीं दिखाई जा रही। ग्रामीणों का कहना है कि जब गांव में बारिश के समय बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे, मरीज अस्पताल नहीं पहुंच पा रहे, तब करोड़ों का खेल तमाशा समझ से परे है। NMDC के CSR नियमों के अनुसार प्रभावित क्षेत्रों के विकास को प्राथमिकता देना अनिवार्य है। लेकिन हकीकत में विकास कार्य कागजों तक सीमित हैं और खेल-आयोजन पर धड़ल्ले से खर्च हो रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि खेल पर खर्च होने वाले पैसे का 50% हिस्सा तुरंत प्रभावित गांवों के विकास कार्यों में लगाया जाए। इस संबंध में NMDC प्रशासन का कहना है कि खेल और विकास दोनों साथ-साथ चल रहे हैं।
रिपोर्टर : ए आर कर्मा
No Previous Comments found.