कोतवाली पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई – 06 पेटी देशी शराब जप्त, आरोपी गिरफ्तार
दतिया : पुलिस अधीक्षक श्री सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शिवहरे एवं एसडीओपी दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 26 मार्च 2026 को थाना कोतवाली पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि ठंडी सड़क स्थित अमन कॉलोनी के पास एक व्यक्ति अपनी किराना दुकान (टपरिया) से अवैध रूप से देशी शराब का विक्रय कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति की दुकान की तलाशी ली।
तलाशी के दौरान एक व्यक्ति दुकान से अवैध शराब बेचते हुए पाया गया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम पूरन पुत्र मुलु कुशवाहा, निवासी ठंडी सड़क, दतिया बताया। पुलिस द्वारा दुकान की तलाशी लेने पर वहां से देशी मदिरा प्लेन की 06 पेटी (कुल 54 लीटर) अवैध शराब बरामद की गई।
पुलिस ने मौके पर ही अवैध शराब को विधिवत जप्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। इसके पश्चात आरोपी का ज्यूडिशियल रिमांड (जेआर) तैयार कर माननीय न्यायालय दतिया में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
सराहनीय भूमिका
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली धीरेन्द्र मिश्रा, उप निरीक्षक अंशुल अरोरा, प्रधान आरक्षक ब्रजराज तोमर, ब्रजमोहन उपाध्याय, आरक्षक भरत रावत, आनंद तोमर, राममिलन गुर्जर एवं दीपक शुक्ला की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
(जारी – दतिया पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी)
रिपोर्टर : दतिया नितिन कुमार
No Previous Comments found.