सीएमएचओ डॉ. बी.के. वर्मा ने सिटी डिस्पेंसरी, मलेरिया एवं कुष्ठ विभाग का किया निरीक्षण

दतिया  : स्वास्थ्य सेवाओं और विभागीय व्यवस्थाओं का लिया जायजा, मलेरिया एवं मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए दिए आवश्यक निर्देश; अनुपस्थित कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश  जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, विभागीय व्यवस्थाओं तथा मैदानी गतिविधियों की नियमित निगरानी के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ( सीएमएचओ) दतिया डॉ. बी.के. वर्मा ने बुधवार सुबह तलैया मोहल्ला स्थित पुराने जिला अस्पताल परिसर में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य विभागीय कार्यालयों एवं संस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सिटी डिस्पेंसरी, जिला मलेरिया कार्यालय, कुष्ठ विभाग, जिला क्षय केंद्र एवं सिविल सर्जन कार्यालय का जायजा लेते हुए स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति और विभागीय कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ डॉ. वर्मा ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से उनके विभागों में संचालित गतिविधियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।उन्होंने कार्यालयों में उपलब्ध व्यवस्थाओं, मरीजों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, दवा वितरण, कर्मचारियों की उपस्थिति तथा मैदानी स्तर पर चलाए जा रहे कार्यक्रमों की स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित रहने तथा अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए।सिटी डिस्पेंसरी में स्वास्थ्य सेवाओं की ली जानकारी,सीएमएचओ ने सबसे पहले सिटी डिस्पेंसरी में पहुंचकर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी व्यवस्था, मरीजों की सुविधा, दवाओं की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित चिकित्सा अधिकारी एवं कर्मचारियों से मरीजों की संख्या, उपचार व्यवस्था तथा उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली। डॉ. वर्मा ने निर्देश दिए कि सिटी डिस्पेंसरी में आने वाले मरीजों को समय पर आवश्यक जांच, परामर्श एवं दवाएं उपलब्ध कराई जाएं। मरीजों के साथ संवेदनशील एवं सहयोगात्मक व्यवहार सुनिश्चित करने के साथ-साथ स्वास्थ्य संस्था में साफ-सफाई एवं अन्य मूलभूत *व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा जाए,मलेरिया एवं कुष्ठ विभाग की गतिविधियों की समीक्षा,निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ ने जिला मलेरिया एवं कुष्ठ विभाग में संचालित विभागीय गतिविधियों की भी जानकारी* ली । उन्होंने मैदानी अमले द्वारा किए जा रहे कार्यों, रोगों की निगरानी तथा संभावित प्रभावित क्षेत्रों में की जा रही गतिविधियों के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की,मलेरिया विभाग के अधिकारियों एवं मैदानी कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि मलेरिया, डेंगू एवं अन्य मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए लगातार निगरानी रखी जाए। जिन क्षेत्रों में मच्छरों का प्रकोप अधिक होने या मच्छरजनित रोगों के मामले सामने आने की संभावना हो, वहां तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए,आवश्यकता के अनुसार मच्छररोधी दवा का छिड़काव तथा अन्य रोकथाम संबंधी गतिविधियां प्रभावी रूप से संचालित की जाएं।उन्होंने कहा कि मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए केवल स्वास्थ्य संस्थाओं तक सीमित गतिविधियां पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि मैदानी स्तर पर लगातार निगरानी और समय पर कार्रवाई जरूरी है। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि संभावित प्रभावित क्षेत्रों की जानकारी नियमित रूप से संकलित कर आवश्यकतानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें। कार्यालयों में समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ डॉ. वर्मा ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति की भी जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कर्मचारी निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित रहें और उन्हें सौंपे गए विभागीय दायित्वों का समय-सीमा में निर्वहन करें। स्वास्थ्य विभाग से संबंधित कार्य सीधे आमजन एवं मरीजों से जुड़े होने के कारण इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभागीय योजनाओं एवं स्वास्थ्य कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन तभी संभव है, जब अधिकारी-कर्मचारी अपने दायित्वों के प्रति गंभीर रहें और मैदानी स्तर पर सक्रियता के साथ कार्य करें।अनुपस्थित कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश निरीक्षण के दौरान कार्यालय जिला मलेरिया अधिकारी, दतिया में पदस्थ कर्मचारी  हेमलता शिवहरे, लैब टेक्नीशियन अनुपस्थित पाई गईं। कर्मचारी की अनुपस्थिति पर सीएमएचओ डॉ. बी.के. वर्मा ने नाराजगी व्यक्त की तथा संबंधित कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यालयीन अनुशासन एवं कर्मचारियों की उपस्थिति व्यवस्था को गंभीरता से लिया जाए। किसी भी कर्मचारी द्वारा बिना उचित कारण के अनुपस्थित रहने अथवा सौंपे गए कार्यों में लापरवाही बरतने की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर,सीएमएचओ ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले के नागरिकों को बेहतर एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय के साथ कार्य करना आवश्यक है।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभागीय योजनाओं एवं अभियानों की नियमित समीक्षा की जाए तथा मैदानी स्तर पर सामने आने वाली समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी।मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए सक्रिय रहने के निर्देश सीएमएचओ डॉ. वर्मा ने कहा कि जिले में मलेरिया, डेंगू सहित अन्य मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार निगरानी और आवश्यक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। उन्होंने मैदानी अमले को विशेष रूप से संवेदनशील एवं संभावित प्रभावित क्षेत्रों पर नजर रखने, आवश्यकतानुसार दवा छिड़काव कराने तथा लोगों को मच्छरों से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि घरों एवं आसपास पानी जमा न होने देना, साफ-सफाई रखना, मच्छररोधी उपाय अपनाना तथा बुखार जैसे लक्षण होने पर समय पर स्वास्थ्य संस्था में जांच कराना मच्छरजनित रोगों की रोकथाम में महत्वपूर्ण है। विभागीय अमला इन संबंध में जनजागरूकता गतिविधियों को भी प्रभावी ढंग से संचालित करे।जिला क्षय केंद्र एवं सिविल सर्जन कार्यालय का भी निरीक्षण सीएमएचओ ने पुराने जिला अस्पताल परिसर में स्थित जिला क्षय केंद्र एवं सिविल सर्जन कार्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां संचालित कार्यों, कार्यालयीन व्यवस्थाओं एवं कर्मचारियों की उपस्थिति की जानकारी ली। संबंधित अधिकारियों से विभागीय गतिविधियों की प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि सभी कार्यालयों में अभिलेखों का उचित संधारण, समय पर कार्यवाही तथा आमजन से संबंधित मामलों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य विभाग के प्रत्येक कार्यालय में अनुशासन, स्वच्छता और कार्यकुशलता पर विशेष ध्यान दिया जाए।निरीक्षण के दौरान अधिकांश व्यवस्थाएं सुचारू पाई गईं। सीएमएचओ ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वर्तमान व्यवस्थाओं को बनाए रखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जाएं।इस अवसर पर जिला कुष्ठ अधिकारी दतिया डॉ. डी.के. उज्जैनियां, सिटी डिस्पेंसरी दतिया के चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.एस. बाथम, सहायक मलेरिया अधिकारी चन्दन सिंह दादौरिया सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : नितिन कुमार दांतरे

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.