भविष्य से भेंट कार्यक्रम में छात्रों को मिली नई प्रेरणा, शिक्षा के महत्व पर दिया गया विशेष बल

दतिया - मध्य प्रदेश शासन की महत्वपूर्ण योजना “स्कूल चलो अभियान” के अंतर्गत जिलेभर में 1 अप्रैल से 4 अप्रैल 2026 तक “भविष्य से भेंट कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में शनिवार को शासकीय माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2, पीतांबरा पीठ दतिया में कार्यक्रम बड़े उत्साह और प्रेरणादायक माहौल के बीच संपन्न हुआ।यह कार्यक्रम  कलेक्टर  स्वप्निल वानखेडे के निर्देशन में आयोजित किया गया,कार्यक्रम में जिला जनसंपर्क अधिकारी निहारिका मीना के प्रतिनिधि के रूप में अभिजीत दांगी विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय में प्रार्थना के साथ हुई। इसके पश्चात कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं विद्यालय की प्रधानाध्यापिका आकांक्षा रावत द्वारा माँ सरस्वती का विधिवत पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम के दौरान अभिजीत दांगी ने छात्र-छात्राओं और विद्यालय स्टाफ से आत्मीय परिचय प्राप्त किया। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व को समझाते हुए अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान और सामान्य ज्ञान जैसे विषयों पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में मोबाइल का अत्यधिक उपयोग विद्यार्थियों के भविष्य के लिए बाधा बन सकता है, इसलिए छात्रों को मोबाइल से दूरी बनाकर अपनी पढ़ाई पर केंद्रित रहना चाहिए।इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए रंगोली, चित्रकला एवं विज्ञान मॉडल प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों की रचनात्मकता और नवाचार को देखकर अतिथियों ने उनकी सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं,कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार के सभी शिक्षकों और कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी सराहनीय रही। इस अवसर पर जन शिक्षक  अवधेश मिश्रा , एम.पी. सिंह बघेल, राखी अडजरिया, अनीता नाहर, प्रियंका चौधरी, भारती गुप्ता, राजेंद्र तोमर,  राकेश गुप्ता सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।कार्यक्रम ने छात्रों में शिक्षा के प्रति नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया, जिससे वे अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में और अधिक गंभीरता से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित हुए।

रिपोर्टर - नितिन दांतरे

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.