लवाण मंडल में हुआ तिरंगा यात्रा का आयोजन

दौसा - उपखंड लवाण में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के संदेश के साथ भारतीय जनता पार्टी मंडल लवाण के तत्वावधान में आज भव्य एवं ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा दौसा स्टैंड, लवाण से प्रारंभ होकर विश्वकर्मा मंदिर तक पहुंची। पूरे मार्ग में तिरंगे की शान और देशभक्ति के नारों से वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा।

तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीमती मंजू सैनी ने किया। यात्रा के सफल आयोजन में तिरंगा यात्रा संयोजक कालूराम सैनी तथा सह-संयोजक बने सिंह गुर्जर एवं प्रहलाद सिसोदिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
यात्रा में नगर पालिका प्रशासक श्रीमती कमलेश देवी वर्मा, पूर्व सरपंच सीताराम मीणा, पूर्व मंडल  महामंत्री गणेश शर्मा, भाजपा नेता हीरालाल सैनी, बाबूलाल सैनी, किशन सिंह रेगर, राजेश नरेड़ा, विनोद बुंदेला, रतन सिंह सिरोही, विनोद सिरोहिया, रमेश नसिया रामजीलाल प्रजापत, राधेश्याम बनियाना, गोपाल शर्मा, हरिनारायण मीणा नमो नारायण मीणा मटवास,अनिल सैनी ,महामंत्री जितेंद्र चंदेल एवं महामंत्री कमलेश खरवाल, हरि ओम वेस सहित भाजपा पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
???????? तिरंगे के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब
कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित नागरिकों ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे उत्साह और उमंग के साथ यात्रा में सहभागिता की। “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय हिंद” के नारों से लवाण का वातावरण गूंज उठा। यात्रा ने क्षेत्रवासियों में राष्ट्रप्रेम, एकता और देशभक्ति की भावना को और मजबूत किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मंजू सैनी ने कहा कि “तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश के गौरव, स्वाभिमान, एकता और अखंडता का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से हम सभी ने राष्ट्र के प्रति अपने सम्मान और समर्पण का संकल्प दोहराया है।”
उन्होंने तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी भाजपा पदाधिकारियों, संयोजकों, सह-संयोजकों, बूथ अध्यक्षों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

 

रिपोर्टर - गणेश शर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.