मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार प्रदान किए

देहरादून - मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में आयोजित राज्य स्त्री शक्ति, तीलू रौतेली एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार वितरण समारोह में 13 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार तथा 33 आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को उत्कृष्ट सेवा कार्य हेतु सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने वीरांगना तीलू रौतेली को नमन करते हुए कहा कि महज 15 वर्ष की उम्र में उन्होंने साहस और रणकौशल से विरोधियों को परास्त किया। इसलिए उन्हें उत्तराखंड की झांसी की रानी कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी “नारी तू नारायणी” के मंत्र के साथ महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रहे हैं। महिला आरक्षण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला योजना, लखपति दीदी योजना, ट्रिपल तलाक की समाप्ति जैसे कदमों ने महिलाओं को सशक्त किया है। राज्य सरकार की पहलें सरकारी सेवाओं में महिलाओं को 30% आरक्षण। देश में पहली बार समान नागरिक संहिता लागू। महिला स्वयं सहायता समूहों को ₹5 लाख तक का ब्याज-मुक्त ऋण। तीलू रौतेली पुरस्कार राशि ₹31,000 से बढ़ाकर ₹51,000। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार ₹21,000 से बढ़ाकर ₹51,000। आंगनवाड़ी मानदेय बढ़ाया गया: कार्यकर्ता ₹9300, मिनी आंगनवाड़ी ₹6250, सहायिका ₹5250।
सुपरवाइज़र पद पर पदोन्नति की व्यवस्था - मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम पहले 8 अगस्त को होना था, लेकिन आपदा के कारण स्थगित करना पड़ा। वर्तमान में राज्य आपदा की चुनौती का सामना कर रहा है और प्रभावितों की हरसंभव मदद की जा रही है। वर्ष 2024-25 के तीलू रौतेली पुरस्कार विजेता: अल्मोड़ा – मीता उपाध्याय | बागेश्वर – अलिशा मनराल | चमोली – सुरभि | चम्पावत – अनामिका बिष्ट | देहरादून – शिवानी गुप्ता | हरिद्वार – रूमा देवी | नैनीताल – नैना | पौड़ी गढ़वाल – रोशमा देवी | पिथौरागढ़ – रेखा भट्ट | रुद्रप्रयाग – हेमा नेगी करासी | टिहरी गढ़वाल – साक्षी चौहान | ऊधमसिंह नगर – रेखा | उत्तरकाशी – विजयलक्ष्मी जोशी। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य, विधायक श्री खजान दास, सचिव श्री चंद्रेश कुमार, निदेशक श्री बंशीलाल राणा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
संवाददाता - प्रवचन सिंह
No Previous Comments found.