मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने जारी किया पूर्वानुमान

देहरादून : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने आगामी सात दिनों (06 जुलाई से 12 जुलाई 2025 तक) के लिए जनपद-स्तरीय विस्तृत मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। इस अवधि में उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा और भूस्खलन की आशंका भी जताई गई है।
विस्तृत दैनिक पूर्वानुमान:
06 व 07 जुलाई 2025:
राज्य के सभी जनपदों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा संभावित।
08 जुलाई 2025:
देहरादून, टिहरी, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर में अपेक्षाकृत अधिक वर्षा की संभावना। अन्य जिलों में भी वर्षा के आसार।
09 जुलाई 2025:
देहरादून, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ व बागेश्वर में अधिकांश स्थानों पर बारिश संभावित। अन्य जिलों में भी वर्षा की संभावना बनी रहेगी।
10 जुलाई 2025:
नैनीताल और बागेश्वर जिलों में विशेष रूप से वर्षा के आसार। शेष जिलों में भी गरज-चमक के साथ वर्षा संभावित।
11 जुलाई 2025:
प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा जारी रहने की संभावना। 12 जुलाई 2025:
देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में प्रमुख वर्षा संभावित। अन्य क्षेत्रों में भी बारिश के आसार।
मौसम विभाग की चेतावनी व अपील
उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों — नैनीताल, बागेश्वर व देहरादून — में अगले कुछ दिनों में भारी वर्षा और भूस्खलन की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने श्रद्धालुओं, पर्यटकों व स्थानीय नागरिकों से सतर्कता बरतने का आग्रह किया है। विभाग ने सलाह दी है कि लोग यात्रा से पूर्व मौसम की जानकारी लें, सतर्क रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें। भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।
रिपोर्टर : प्रवचन सिंह
No Previous Comments found.