संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ सम्मेलन में शामिल होंगे कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता
देहरादून : कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया है कि पिछले ग्यारह वर्षों में देश के संविधान और लोकतांत्रिक ढांचे पर लगातार हमले हो रहे हैं। एआईसीसी सदस्य और प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (संगठन) सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार और आरएसएस की गतिविधियाँ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा बन चुकी हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए किसी भी स्तर का बलिदान देने को तैयार है। इसी क्रम में प्रदेश कांग्रेस का अनुसूचित जाति विभाग 3 दिसंबर को सुबह 11 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में एक वृहद “संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ” सम्मेलन आयोजित कर रहा है।
यह जानकारी श्री धस्माना ने बुधवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में दी।
उन्होंने बताया कि विभाग के अध्यक्ष मदन लाल के संयोजन में होने वाले इस सम्मेलन में कांग्रेस के कई राष्ट्रीय नेता शामिल होंगे, जिनमें प्रमुख रूप से—
सردار गुरदीप सिंह सप्पल, सीडब्ल्यूसी सदस्य
के. राजू, कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय प्रभारी
राजेंद्र पाल गौतम, राष्ट्रीय अध्यक्ष, अनुसूचित जाति विभाग
सुखविंदर सिंह कोटली, प्रदेश प्रभारी
सुरेन्द्र शर्मा, प्रदेश सह-प्रभारी
गणेश गोदियाल, पीसीसी अध्यक्ष
करण माहरा, सीडब्ल्यूसी सदस्य
हरीश रावत, पूर्व मुख्यमंत्री
प्रीतम सिंह, अध्यक्ष, चुनाव अभियान समिति
डॉ. हरक सिंह रावत, अध्यक्ष, चुनाव प्रबंधन समिति
श्री धस्माना ने कहा कि सम्मेलन के बाद कांग्रेस प्रदेशभर में एक व्यापक जन जागरण अभियान चलाएगी और भाजपा की ‘‘साज़िशों’’ को जनता के सामने उजागर करेगी।
रिपोर्टर : प्रवचन
No Previous Comments found.