1968 के शहीद रेलवे कर्मचारियों को NRMU ने दी श्रद्धांजलि सिक लाइन में मनाया शहीद दिवस

देहरादून - नॉर्दर्न रेलवे मेन्स यूनियन (NRMU) देहरादून शाखा की ओर से शनिवार को शहीद दिवस के अवसर पर सिक लाइन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वर्ष 1968 की ऐतिहासिक एक दिवसीय हड़ताल के दौरान शहीद हुए रेलवे कर्मचारियों और श्रमिक साथियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। कार्यक्रम में यूनियन पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीदों के संघर्ष, त्याग और बलिदान को याद किया। यूनियन के अनुसार, वर्ष 1968 में कर्मचारियों ने आवश्यकता के आधार पर न्यूनतम वेतन, 100 प्रतिशत महंगाई भत्ते का निष्प्रभावीकरण, समय पर वेतन संशोधन एवं वेतन आयोगों की घोषणा तथा श्रमिकों के उत्पीड़न और शोषण के अंत जैसी मांगों को लेकर आंदोलन किया था।

NRMU देहरादून शाखा ने कहा कि 1968 के शहीद कर्मचारियों का बलिदान श्रमिक एकता और अधिकारों के संघर्ष के लिए सदैव प्रेरणा देता रहेगा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कर्मचारियों ने शहीदों की स्मृति और उनके संघर्ष को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर ब्रांच सेक्रेटरी नरेश गुरुंग, ब्रांच अध्यक्ष तेजिंदर सिंह, रविंदर कुमार, धनी राम, जगदीश कप्परवान, अरविंद केशीव, मेहराबान सिंह, अटल मीणा, आरपी मीणा, दीपक, एसएन यादव, एसके राय, कृष्णा मीणा, संदीप चौहान, अनुज कुमार, भारत सिंह चौहान, राहुल और विवेक लाखरा सहित अन्य यूनियन पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन शहीद साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए किया गया।

संवाददाता - प्रवचन सिंह 
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.