भैय्याजी जोशी ने सतपाल महाराज से की मुलाकात 75वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

देहरादून । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के वरिष्ठ प्रचारक, अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व सरकार्यवाह सुरेश ‘भैय्याजी’ जोशी ने बुधवार को उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज से उनके निजी आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने सतपाल महाराज को उनके 75वें जन्मदिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। भैय्याजी जोशी ने सतपाल महाराज के स्वस्थ, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनका जीवन अध्यात्म, समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहा है।

मुलाकात के दौरान उत्तराखंड के विकास, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, पर्यटन को बढ़ावा देने और सामाजिक समरसता से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई। भैय्याजी जोशी ने सतपाल महाराज द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। वहीं  कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भैय्याजी जोशी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन सदैव प्रेरणा देता है। इस अवसर पर सतपाल महाराज के ज्येष्ठ पुत्र श्रद्धेय जी महाराज भी मौजूद रहे।

संवाददाता - प्रवचन सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.