गैंगस्टर एक्ट में वांछित गैंगलीडर गिरफ्तार, डोईवाला पुलिस ने चौक से दबोचा

देहरादून : एसएसपी देहरादून के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत डोईवाला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित गैंगलीडर क्रान्तानाथ को गिरफ्तार किया है। आरोपी को 3 नवंबर को डोईवाला कस्बा चौक से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी अपने तीन अन्य साथियों के साथ चोरी, नकबजनी और अन्य आपराधिक घटनाओं में लिप्त रहा है। लगातार आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहने के चलते पुलिस ने उसके गिरोह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। इस संबंध में 30 अक्टूबर 2026 को कोतवाली डोईवाला में मुकदमा संख्या 336/2026, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान क्रान्तानाथ (27 वर्ष), पुत्र मौसमनाथ, निवासी सपेरा बस्ती घिस्सुपुरा, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ देहरादून और हरिद्वार के विभिन्न थानों में चोरी, नकबजनी और आर्म्स एक्ट समेत आठ मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट में नामजद अन्य तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। इस कार्रवाई को एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा बताया गया है।

रिपोर्टर : प्रवचन सिंह 
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.