"समाधान समारोह" अभियान के तहत 21, 22 एवं 23 अगस्त को विशेष लोक अदालत का होगा आयोजन
गौतमबुद्धनगर : माननीय जनपद न्यायाधीश गौतमबुद्धनगर अतुल श्रीवास्तव के निर्देशों के क्रम में अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवानी रावत ने बताया कि "समाधान समारोह" अभियान के अंतर्गत जनपद में 21, 22 एवं 23 अगस्त 2026 को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस विशेष लोक अदालत में माननीय उच्चतम न्यायालय में लंबित ऐसे वाद, जिनमें आपसी सुलह-समझौते की संभावना है, उनका निस्तारण कराया जाएगा। ऐसे वादकारी, जिनके मामले माननीय उच्चतम न्यायालय में विचाराधीन हैं तथा जिनमें समझौते की संभावना है, वे इस विशेष लोक अदालत के माध्यम से अपने मामलों का सौहार्दपूर्ण निस्तारण करा सकते हैं।
उन्होंने जनपद के नागरिकों से अपील की कि जिन मामलों में सुलह-समझौते की संभावना हो, वे इस विशेष लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाकर अपने विवादों का शीघ्र एवं सरल समाधान प्राप्त करें।
रिपोर्टर : देव कुमार मिश्रा
No Previous Comments found.