सोनकच्छ पुलिस की कार्रवाई: जैन मंदिर के सामने से बाइक चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, ₹90,000 की पल्सर बरामद।
देवास : सोनकच्छ स्थानीय पुलिस ने एमजी रोड स्थित जैन मंदिर के पास से हुई मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई बजाज पल्सर बाइक भी बरामद कर ली है। क्या था मामला ? बीती बुधवार को खत्री टेंट हाउस, जैन मंदिर के सामने (एमजी रोड) से अज्ञात बदमाश ने एक बजाज पल्सर मोटरसाइकिल (क्रमांक MP13 FR 7215) चोरी कर ली थी। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना सोनकच्छ में अपराध क्रमांक 65/2026 के तहत धारा 303(2) BNS के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग देवास पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोत, एडिशनल एसपी जयवीर सिंह भदौरिया एवं एसडीओपी दीपा माण्डवे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सोनकच्छ ने एक विशेष टीम गठित की। टीम ने जब घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तो तीन संदिग्ध व्यक्ति बाइक ले जाते हुए दिखाई दिए।
घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा
मुखबिर की सूचना और फुटेज के आधार पर पुलिस ने कंजर डेरा (पीपलरावाँ) में दबिश दी। पुलिस ने संदेही आकाश शेखावत को हिरासत में लेकर बारीकी से पूछताछ की, जिसमें उसने बाइक चोरी करना स्वीकार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण:
नाम: आकाश शेखावत पिता जगदीश शेखावत
उम्र: 21 साल
निवासी: कंजर डेरा, थाना पीपलरावाँ
बरामदगी:
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 90,000 रुपये कीमत की बजाज पल्सर (MP13 FR 7215) बरामद कर जब्त कर ली है। पुलिस अब इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
रिपोर्टर : साजिद पठान

No Previous Comments found.