परीक्षा में लापरवाही : दो पर्यवेक्षक निलंबित, केंद्राध्यक्षों को नोटिस।

देवास : माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्य प्रदेश की वर्ष 2025-26 की परीक्षाओं में अनुशासन और पारदर्शिता को लेकर प्रशासन सख्त रुख अपना रहा है। कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार, जिला शिक्षा अधिकारी ने परीक्षा ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले दो पर्यवेक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही, दो परीक्षा केंद्रों के केंद्राध्यक्षों और सहायक केंद्राध्यक्षों को कारण बताओ (शोकाज) नोटिस जारी किया गया है।

इन पर गिरी निलंबन की गाज

परीक्षा केंद्रों पर पदीय दायित्वों के निर्वहन में कोताही बरतने के आरोप में निम्नलिखित शिक्षकों को निलंबित किया गया है: गिरिश कौशल: शिक्षक,(पर्यवेक्षक - अशासकीय कैम्ब्रिज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,देवास) श्रीमती दरक्षा कुरैशी,शिक्षिका, (पर्यवेक्षक - अशासकीय सरस्वती शिशु मंदिर उ.मा.वि,विजय नगर देवास) निलंबन अवधि के दौरान दोनों का मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, देवास निर्धारित किया गया है। इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

केंद्राध्यक्षों से 3 दिन में मांगा जवाब

प्रशासन ने परीक्षा व्यवस्था में ढिलाई को लेकर केंद्राध्यक्षों और सहायक केंद्राध्यक्षों के विरुद्ध भी कड़ा रुख अपनाया है। इन्हें 03 कार्यदिवस के भीतर संतोषजनक स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं:

परीक्षा केंद्र पद नाम - सरस्वती शिशु मंदिर, विजय नगर: केंद्राध्यक्ष - श्रीमती वंदना वर्मा, सहायक केंद्राध्यक्ष - लोकेश गुर्जर
कैम्ब्रिज उ.मा.वि,केंद्राध्यक्ष,श्रीमती प्रभा वर्मा, सहायक केंद्राध्यक्ष - महेंद्र वर्मा यदि निर्धारित समय-सीमा में उत्तर प्राप्त नहीं होता है, तो संबंधितों के विरुद्ध एकपक्षीय कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।जिला प्रशासन के इस कदम से परीक्षा ड्यूटी में तैनात अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया है।


रिपोर्टर : साजिद पठान

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.