पुलिस की तत्परता: डायल 112 बनी घायल युवक के लिए 'जीवनदायिनी'
देवास : कांटाफोड़ पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देशन में जिले में डायल 112 सेवा सजगता और गति के साथ कार्य कर रही है। शनिवार को थाना कांटाफोड़ क्षेत्र में डायल 112 की टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए एक सड़क दुर्घटना में घायल युवक को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उसकी जान बचाई। दोपहर लगभग 03:10 बजे, राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम भोपाल को सूचना मिली कि ग्राम सुंद्रेल के पास एक बाइक का एक्सीडेंट हो गया है, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। सूचना प्राप्त होते ही कंट्रोल रूम ने तत्काल थाना कांटाफोड़ की नजदीकी डायल-112 (FRV 24) को मौके के लिए रवाना किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए FRV में तैनात प्र.आर. 440 मोहन सिंह राणा और पायलट वीरेंद्र काकोडिया ने बिना एक पल गंवाए मौके पर पहुँचकर स्थिति को संभाला। 108 एंबुलेंस का इंतजार करने के बजाय, टीम ने घायल विजय पिता रमेश चंद्र (35 वर्ष), निवासी कन्नौद को तत्काल अपनी गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कन्नौद पहुँचाया। "पुलिस की इस तत्परता की बदौलत घायल को 'गोल्डन ऑवर' में उपचार मिल सका, जिससे उसकी स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है।"
देवास पुलिस की अपील देवास पुलिस आमजन से अनुरोध करती है कि: सड़कों पर वाहन सावधानी से चलाएं। अनिवार्य रूप से यातायात नियमों का पालन करें। किसी भी आपात स्थिति या पुलिस सहायता के लिए तत्काल डायल 112 पर सूचना दें।
रिपोर्टर : साजिद पठान


No Previous Comments found.