पीपलरावाँ पुलिस की कार्रवाई: 13 साल से फरार वारंटी चढ़ा पुलिस के हत्थे
देवास : पीपलरावाँ पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोत द्वारा जिले में स्थाई वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे 'ऑपरेशन हवालात' के तहत पीपलरावाँ पुलिस को एक सफलता मिली है। पुलिस ने अपहरण जैसे गंभीर मामले में पिछले 13 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है।
क्या है पूरा मामला?
थाना पीपलरावाँ में दर्ज अपराध क्रमांक 338/14, धारा 363 और 366 के तहत आरोपी कोकसिंह पिता करण सिंह (जाति सेंधव) निवासी ग्राम टूगनी, पिछले 13 सालों से पुलिस की आँखों में धूल झोंककर फरार चल रहा था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी, लेकिन वह हर बार बच निकलता था। जंगल में घेराबंदी कर दबोचा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जयवीर सिंह भदौरिया एवं एसडीओपी सोनकच्छ श्रीमती दीपा मांडवे के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार गौतम ने एक विशेष टीम गठित की। मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि आरोपी ग्राम टूगनी के पास जंगल में छिपा हुआ है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल बताए गए स्थान पर दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन सतर्क जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे धर दबोचा। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय सोनकच्छ में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है। इस महत्वपूर्ण सफलता में निम्नलिखित टीम का विशेष योगदान रहा: निरीक्षक: सुबोध कुमार गौतम, उप निरीक्षक: अरुण पीपलदे, सहायक उप निरीक्षक: मांगीलाल परमार प्रधान आरक्षक: वीरेंद्र शर्मा, नंदकिशोर ,आरक्षक: अनिरुद्ध, बलराम, महेंद्र चालक: देवेंद्र गोस्वामी सैनिक: धूलजी
रिपोर्टर : साजिद पठान

No Previous Comments found.