दुकानदार को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास, तीनों आरोपी गिरफ्तार
दहला सोनकच्छ: मात्र ₹5 की उधारी न मिलने पर दुकानदार को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास, तीनों आरोपी गिरफ्तार
देवास - सोनकच्छ जिले के ग्राम तालोद में एक मामूली विवाद ने उस समय खौफनाक रूप ले लिया, जब महज 5 रुपये की पेप्सी उधार न देने पर तीन युवकों ने एक किराना व्यवसायी पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने दुकानदार पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जंगल में घेराबंदी कर तीनों फरार आरोपियों को दबोच लिया है।
बाथरूम में घुसकर बचाई जान*
फरियादी फूलचंद सिसोदिया (निवासी तालोद) ने पुलिस को बताया कि आरोपी गोविंद, कृष्णपाल और आदर्श दुकान पर पेप्सी उधार लेने आए थे। मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और विवाद इतना बढ़ा कि उन्होंने फूलचंद पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।
आग की लपटों से घिरे दुकानदार ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल बाथरूम में घुसकर अपनी जान बचाई। हालांकि, इस हमले में वह घायल हो गए और दुकान का काफी सामान भी जलकर राख हो गया।
### *पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जंगल से दबोचे गए आरोपी*
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद एवं आला अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी अजय गुर्जर एंव उपनिरीक्षक हिमांशु पाण्डे के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने तालोद, गढ़खजुरिया और खोयरा के दुर्गम जंगलों में सर्चिंग अभियान चलाया और वारदात के कुछ ही समय बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:
आरोपी का नाम | पिता का नाम | उम्र | निवासी |
*गोविंद टकवाना (गोविंदा) फूल सिंह | 29 वर्ष | तालोद |
कृष्णपाल (कान्हा)| स्व. इंदर सिंह गोयल | 26 वर्ष | तालोद |
आदर्श (आदि)| सोभाल सिंह सैंधव | 21 वर्ष | तालोद |
कानूनी कार्रवाई
सोनकच्छ पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की निम्नलिखित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है:
अपराध क्रमांक: 246/2026
धाराएं: 109 (हत्या का प्रयास), 296(B), 3(5) BNS
टीम की सराहनीय भूमिका*
इस त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अजय गुर्जर, उप निरीक्षक हिमांशु पाण्डे, विजय जाट, प्रधान आरक्षक कुलदीप सिकरवार, और साइबर टीम के शिव सिंगर व सचिन चौहान सहित अन्य आरक्षकों की मुख्य भूमिका रही।
संदेश:पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति भंग करने वाले और छोटी बातों पर जघन्य अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
रिपोर्टर : साजिद पठान

No Previous Comments found.