सोनकच्छ में तीन दिवसीय ‘जनकल्याण शिविर’ का भव्य आगाज, दिव्यांगों को बांटे सहायक उपकरण

​देवास : सोनकच्छ राज्य शासन के निर्देशानुसार केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से वंचित रह गए पात्र नागरिकों को लाभान्वित करने के लिए विशेष मुहिम शुरू की गई है। इसके तहत जिले में 12 से 18 जून 2026 तक प्रत्येक विकासखण्ड एवं नगरीय निकाय मुख्यालयों पर तीन दिवसीय ‘जनकल्याण शिविरों’ का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को जनपद पंचायत सोनकच्छ द्वारा कृषि उपज मंडी प्रांगण में जनकल्याण शिविर का भव्य शुभारंभ किया गया।

​शिविर के पहले ही दिन बड़ी संख्या में ग्रामीण और हितग्राही अपनी समस्याओं के निराकरण और योजनाओं का लाभ लेने पहुंचे।​दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण ​शिविर में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से दिव्यांगों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया। मौके पर ही पात्र दिव्यांगजनों को उनकी जरूरत के अनुसार सहायक उपकरणों का वितरण किया गया, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:
​कान की मशीन (श्रवण यंत्र)
​सुगम्य केन व छड़ी
​ब्रेल किट
​व्हील चेयर
​एक ही छत के नीचे 21 विभागों की सेवाएं
​शिविर की खासियत यह रही कि यहाँ शासन के सभी प्रमुख विभागों के स्टॉल लगाए गए थे। कुल 21 विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने मौजूद रहकर आम जनता को अपनी-अपनी लोक कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और मौके पर ही आवेदन स्वीकार किए।
​मुख्य उद्देश्य: शासन की मंशा है कि कोई भी पात्र व्यक्ति जानकारी के अभाव में या दफ्तरों के चक्कर काटने की वजह से सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।
​शिविर में ये रहे मौजूद
​कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे, जिनमें शामिल हैं:
​ अध्यक्ष, जनपद पंचायत सोनकच्छ सूरजसिंह ठाकुर,स्थानीय जनप्रतिनिधि विजेंद्र सिंह,
एसडीएम​ आनंद मालवीय,
तहसीलदार ​सुश्री नेहा शाह, 
​ सीईओ, जनपद पंचायत  गीतिका सोनी, प्रभारी बीपीओ धीरज सिंह ठाकुर,​इसके साथ ही सभी 21 विभागों के मैदानी अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे। प्रशासन ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे इस तीन दिवसीय शिविर में पहुंचकर अधिक से अधिक संख्या में शासकीय योजनाओं का लाभ उठाएं।

रिपोर्टर : साजिद पठान

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.