त्योहार आते ही जागी खाद्य सुरक्षा टीम: कुंभकर्णी नींद के बाद देवास में ताबड़तोड़ छापेमारी, 19 नमूने भोपाल लैब भेजे

​देवास : आम दिनों में सुस्त पड़ा रहने वाला खाद्य एवं सुरक्षा प्रशासन आखिरकार त्योहारों का मौसम आते ही एक्शन मोड में आ गया है। बाकी दिनों में नदारद रहने वाले अमले की आंखें पर्व-त्योहारों की आहट पाते ही खुली हैं और जिले भर में निरीक्षण तथा नमूना संग्रहण का विशेष अभियान शुरू कर दिया गया है।

​कार्रवाई के तहत मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेन्द्र ठाकुर, खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश वास्केल और श्रीमती हिमाली सोनपाटकी की संयुक्त टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर कुल 19 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। इसके साथ ही, लाइसेंस की शर्तों का सही ढंग से पालन न करने पर संबंधित सभी संस्थानों को कड़ा नोटिस जारी किया गया है।
​इन प्रतिष्ठानों पर गिरी गाज:
​याराना होटल-रेस्टोरेंट एवं रिसॉर्ट (बारोडपिपल्या, क्षिप्रा-अमलतास बायपास रोड): बटरस्प्रीट और पनीर का सैंपल।
​गॉड गिफ्ट रिसॉर्ट एंड रेस्टोरेंट: तुअर दाल, मूंग दाल, डॉलर चना, मूंग मोगर, चना पापड़ और मूंग पापड़ के नमूने।
​न्यू पप्पू एंड पप्पू रिसॉर्ट (सोनकच्छ): पनीर, रायता, इमली चटनी, ग्रेवी और दाल के सैंपल।
​मुरलीवाला छप्पन भोग (सोनकच्छ): पनीर और ग्रेवी के नमूने।
​शिवम इंटरप्राइजेस (अरनिया, सोनकच्छ): पनीर, ग्रेवी, उड़द दाल और मसूर दाल के सैंपल।
​खाद्य विभाग द्वारा एकत्रित किए गए सभी 19 नमूनों को गुणवत्ता और मिलावट की गहन जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेज दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि लैब से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार आगे की कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टर - साजिद पठान

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.