मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान हरणगांव में कलेक्टर और एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं

देवास : हरणगांव ‘मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान’ के तहत खातेगांव विकासखंड के ग्राम हरणगांव में एक विशाल जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कलेक्टर  ऋतु राज सिंह, पुलिस अधीक्षक  पुनीत गेहलोद और जिला पंचायत सीईओ  नवीत कुमार धुर्वे ने स्वयं उपस्थित होकर नागरिकों के आवेदन प्राप्त किए और उनकी समस्याओं का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया। जिन समस्याओं का तुरंत समाधान नहीं हो सका, उन्हें समय-सीमा में हल करने के लिए सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज किया गया, जिनका निपटारा अगले शिविर से पहले अनिवार्य रूप से किया जाएगा।

​विकास और हितग्राही लाभों की हुई बौछार

शिविर में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत ग्रामीणों को बड़ी सौगातें दी गईं ​विद्युत व्यवस्था सुदृढ़: ग्राम पंचायत में बिजली की समस्या को दूर करने के लिए नए डीपी (ट्रांसफार्मर) हेतु ₹2 लाख की राशि स्वीकृत की गई। ​कृषि एवं उद्यानिकी अनुदान: एमआईडीएस योजना के तहत ट्रैक्टर खरीदी पर एक हितग्राही को ₹2.25 लाख का अनुदान चेक सौंपा गया।
​स्वरोजगार प्रोत्साहन: पीएमएफएमई योजना के तहत खाद्य प्रसंस्करण व स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए 4 हितग्राहियों को ₹10.50 लाख से अधिक की सब्सिडी वितरित की गई।

​सुरक्षा एवं शिक्षा का सम्मान: ‘ऑपरेशन त्रिनेत्रम’ के तहत गांव में सीसीटीवी कैमरे लगवाने वाले सजग नागरिकों को प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए। साथ ही, स्कूटी प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। ​स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को दी गई योजनाओं की जानकारी शिविर स्थल पर शासन के विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहाँ अधिकारियों ने ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी। ​इस अवसर पर अपर कलेक्टर शोभाराम सोलंकी, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


रिपोर्टर - साजिद पठान

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.