सोनकच्छ शहरी सेक्टर में धूमधाम से मनाया गया 'आंगन मिलन समारोह', आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का हुआ सम्मान
देवास : सोनकच्छ गुरुवार को आंगनबाड़ी केंद्र 02, सेक्टर सोनकच्छ शहरी (परियोजना सोनकच्छ, जिला देवास) के प्रांगण में 'आंगन मिलन समारोह' का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का सम्मान करना तथा समुदाय के बीच शासकीय योजनाओं की जानकारी साझा करना था।
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण एवं गणमान्य अतिथि
कार्यक्रम में कई प्रतिष्ठित अतिथि उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से:
मुख्य अतिथि: राधेश्याम गजेश्वर,श्रीमती आशा भावसार, श्रीमती ललिता मेहता, कुमारी टीना भावसार, श्रीमती सरिता पाटनी और यतिन पाटनी जी थे
विभागीय एवं संस्थागत उपस्थिति: सोनकच्छ शहरी सेक्टर की सुपरवाइजर श्रीमती फिरदौस शेख, 'रॉकेट लर्निंग' संस्था से जिला समन्वयक राकेश बगानिया, साथ ही बड़ी संख्या में सेक्टर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं एवं स्थानीय समुदाय के गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
सम्मान और जागरूकता का संदेश
समारोह के दौरान उपस्थित अतिथियों द्वारा सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को दुपट्टा ओढ़ाकर उनके समर्पित सेवाभाव के लिए सम्मानित किया गया।
इसके साथ ही, कार्यक्रम में उपस्थित समुदाय के सदस्यों को शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई, ताकि अधिक से अधिक लोग योजनाओं का लाभ उठा सकें।महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया
फल वितरण के साथ हुआ समापन
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों और बच्चों को फल वितरित किए गए। इस प्रकार सौहार्दपूर्ण वातावरण में यह 'आंगन मिलन समारोह' सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
रिपोर्टर - साजिद पठान

No Previous Comments found.