मलेरिया रोकथाम को लेकर मास फीवर सर्वे तेज, दूसरे दिन 76 लोगों की हुई जांच
धनबाद : शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र झरिया सह जोरापोखर के द्वारा मलेरिया की रोकथाम के लिए गोलाकडीह एवं यज्ञ दौड़ा क्षेत्र में मास फीवर सर्वे का काम किया गया है। ज्ञात हो कि 10 अप्रैल से 25 अप्रैल तक पूरे झरिया प्रखंड के प्रत्येक गांवों में मास फीवर सर्वे का काम होगा। जिसके तहत आज दूसरे दिन गोलाकडीह एवं यज्ञ दौड़ा क्षेत्र में फीवर मास सर्वे किया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद के मेडिकल टीम के डॉक्टर दिलीप कुमार स्वास्थ्य सहिया पुष्पलता देवी, वरुण कुमार और क्षेत्र की सहिया साथी रेखा देवी के द्वारा लगभग 26 घरों में सर्वे किया गया। द्वितीय दिन के सर्वे में कुल 76 लोगों की जांच की गई।मास फीवर सर्वे के काम में लगे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के मेडिकल टीम के डॉक्टर दिलीप कुमार ने बताया कि 15 दिवसीय अभियान के तहत प्रत्येक गांव के प्रत्येक घरों में बुखार से ग्रसित लोगों की पहचान कर ब्लड का सैंपल लिया जाएगा। आरडीके किट के माध्यम से ब्लड सैंपल की जांच की जाएगी। सर्वे में अब तक एक भी मलेरिया का पॉजिटिव केस नहीं पाया गया है।
जांच के दौरान जरूरत मंदो को आयरन टैबलेट, कैल्शियम टैबलेट, ORS, विटामिन सिरप, एंटीबायोटिक टैबलेट एवं एंटीबायोटीक सिरप भी दिया गया।
उन्होंने बताया कि इस मौसम में मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ जाता है। इससे बचने के लिए नित्य रात्रि सोते वक्त मच्छरदानी का प्रयोग करना चाहिए। घरों के आसपास बारिश के पानी का जमाव नहीं होने देना है। इसमें मच्छर के लार्वा तेजी से पनपते हैं। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना है। बुखार के लक्षण दिखने पर तुरंत अस्पताल पहुंचकर इलाज करवानी चाहिए ।
उद्देश्य ...डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के मामलों की समय पर पहचान करना और मच्छरों के प्रजनन (larva) को रोकना। टीम में डॉक्टर दिलीप कुमार, वरुण कुमार,सहिया साथी रेखा भट्ट, सहिया पुष्पलता देवी और किरण देवी
रिपोर्टर : सिंधु कुमार


No Previous Comments found.