आयुष्मान आरोग्य मंदिर, जोरापोखर में राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस का आयोजन

धनबाद : आयुष्मान आरोग्य मंदिर, जोरापोखर में राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस का आयोजन किया गया। यह प्रति वर्ष 11 अप्रैल को मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य गर्भावस्था, प्रसव और प्रसवोत्तर के दौरान महिलाओं को सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करके मातृ मृत्यु दर को कम करना है। यह दिवस सभी माताओं को सम्मानजनक, पौष्टिक और योग्य स्वास्थ्य देखभाल का अधिकार सुनिश्चित करने और सुरक्षित मातृत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश देता है। इसमें HURL के CSR सहयोग से HLFPPT संस्था से प्रशांत कुमार सिंह ने सभी प्रतिभागियों को राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस के बारे में जानकारी साझा की तथा बताया कि गर्भावस्था के दौरान नियमित जाँच और प्रसव के बाद की देखभाल माँ और बच्चे की सुरक्षा के लिए आवश्यक है।गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार, स्वच्छ वातावरण और समय पर टीकाकरण की सलाह दी गई। यह दिन हमें याद दिलाता है कि एक स्वस्थ्य माँ ही एक स्वस्थ्य परिवार, सशक्त समाज और मजबूत राष्ट्र की नीव होती है। इस मौके पर बबली कुमारी - सी एच ओ, ओ आर डब्ल्यू - समीर कुमार, गणेश झा, सहिया तथा महिलाए उपस्थित रही।

संवाददाता : सिंधु कुमार 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.