जीनागोरा लीडिंग विवाद : जनता मजदूर संघ के विरोध के बीच पुलिस ने ट्रकों को कराया प्रवेश, तनाव बरकरार
धनबाद : जनता मजदूर संघ के लोगों के विरोध के बावजूद पुलिस प्रशासन की ओर से कुजामा चेक पोस्ट से दो ट्रक कोयला लोड के करने के लिए जीनागोरा पॉइंट पर भिजवाया गया। शाखा सचिव प्रीतम रवानी ने कहा कि पुलिस प्रशासन की कार्रवाई सही नहीं है हम लोग महामंत्री से बात कर आगे लड़ाई जारी रखेंगे जब तक हमारे लोगों को वहां रोजगार नहीं मिल जाता इसके पूर्व संगठन पुलिस प्रशासन एवं प्रबंधन के बीच तीसरा थाना में वार्ता विफल हो गई। बताया जाता है कि पिछले कई दिनों से एमडीए मोड़ के तहत जीनागोरा लोडिंग पॉइंट पर होने वाली ट्रक लोडिंग के लिए जा रहे ट्रैकों को कुजामा चेक पोस्ट के समीप जनता मजदूर संघ के नेतृत्व में धरना देकर ट्रक को रोक के रखा हुआ था आज पुलिस प्रशासन में संगठन के लोगों को थाना में बुलाकर वार्ता किया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली अंकित तीसरा थाना प्रभारी सुमन कुमार, घनुडीह ओपी प्रभारी पंकज कुमार, लोदना ओपी प्रभारी गौरव कुमार, अलकडीहा ओपी प्रभारी रोशन कुमार, परियोजना पदाधिकारी संजीव कश्यप, प्रबंधक अजय विश्वकर्मा के साथ कुजामा चेक पोस्ट पहुंचे यहां आंदोलन कर रहे प्रीतम रवानी रत्नेश यादव दीपक सिंह रविंद्र प्रसाद आदि को वहां से हटाया और ट्रक को अंदर प्रवेश करने लगा इसी दौरान आंदोलनकारी और प्रशासन के बीचनोक झोंक भी हुई लोग ट्रक के आगे बैठ गए पुलिस में शासन ट्रक को लोडिंग के लिए भेजा इधर पुलिस प्रशासन के इस कार्रवाई के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन किया उनका कहना था कि परियोजना विस्तार के दौरान जो लोगों का विस्थापन हुआ है उनका रोजगार मिलना चाहिए बाहर के लोग रोजगार करेंगे और हम लोग कहां जाएंगे इसके खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा महामंत्री गुड्डू सिंह को खबर दी गई है कल से आंदोलन और तेज होगी। पुलिस प्रशासन एवं प्रबंधन की सक्रियता के कारण टकराव रुका। जनता मजदूर संघ की ओर से लगातार ट्रक रोकने की घटना की खबर दूसरे गुट के लोग को लग गई थी जिना गोरा लोडिंग पॉइंट पर पहले से काम करने वाले मजदूर भी इकट्ठा हो गए थे उनका कहना था कि जो मजदूर पहले से काम कर रहे हैं उनका काम मिलना चाहिए बताते हैं कि यहां पर झारखंड मुक्ति मोर्चा कांग्रेस सतीश महतो विद्यार्थी सिंह एवं रामबाबू यादव के लोग यहां पहले से काम करते थे आज उन लोगों का भी जुटान वहां पर हो गया था वे लोग ट्रक लोडिंग चालू करने के पक्ष में थे और चेक पोस्ट पर आने वाले थे इसकी खबर पुलिस प्रशासन को हो गई थी यहां भयंकर खूनी संघर्ष हो सकता था इसी कारण पुलिस प्रशासन ने एक्शन लेते हुए ट्रक लोडिंग का काम चालू करवाया फिलहाल दोनों तरफ से अपनी-अपनी रणनीति बनाने में लोग जुट गये है। कुछ लोगों ने अभी कहा कि देखिए भाई सत्ता में यदि पूर्णिमा सिंह होती तो आज पुलिस प्रशासन इस तरह का हिम्मत नहीं जुटा पाता पावर की बात और है।
संवाददाता : सिंधु कुमार

No Previous Comments found.