दिवाली की मिठाइयों ने बिगाड़ दी सेहत? अब अपनाएं ये आसान टिप्स

दिवाली के दौरान मिठाइयों, नमकीन और पकवानों का स्वाद लेते-लेते कई बार हम जरूरत से ज्यादा खा लेते हैं। त्योहार खत्म होने के बाद इसका असर पेट के भारीपन, सुस्ती और थकान के रूप में दिखने लगता है। ऐसे में कुछ लोग खाना कम कर देते हैं तो कुछ वजन घटाने के लिए डिटॉक्स ड्रिंक्स का सहारा लेते हैं। लेकिन शरीर को भूखा रखने की बजाय कुछ आसान बदलाव करना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।

पानी और फाइबर का रखें ध्यान

त्योहार के बाद दिनभर पर्याप्त पानी पिएं। इसके लिए किसी खास डिटॉक्स ड्रिंक की जरूरत नहीं है। खाने में मौसमी फल, हरी सब्जियां, दाल और साबुत अनाज शामिल करें। इनमें मौजूद फाइबर पाचन को बेहतर रखने और पेट को लंबे समय तक भरा महसूस कराने में मदद करता है।

खाना छोड़ने के बजाय संतुलित डाइट लें

ज्यादा मिठाई खाने के बाद अगले दिन भूखे रहने की गलती न करें। अपनी थाली में दाल, पनीर, अंडे जैसी प्रोटीन वाली चीजें शामिल करें। इससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और बार-बार भूख नहीं लगती।

हल्की एक्सरसाइज से करें शुरुआत

अगर त्योहार के दौरान वर्कआउट छूट गया है तो एकदम कठिन एक्सरसाइज शुरू न करें। रोज थोड़ी देर पैदल चलें और धीरे-धीरे अपनी शारीरिक गतिविधि बढ़ाएं।

नींद का बिगड़ा रूटीन सुधारें

दिवाली में देर रात तक जागने से नींद का समय भी प्रभावित होता है। इसलिए सोने और उठने का समय फिर से नियमित करें। पर्याप्त नींद लेने से थकान कम करने में मदद मिलती है।

खुद को दोष देने की जरूरत नहीं

कुछ दिन ज्यादा खाने से आपकी पूरी फिटनेस खराब नहीं हो जाती। जरूरत है बस संतुलित खानपान, पर्याप्त पानी, अच्छी नींद और नियमित शारीरिक गतिविधि के साथ पुरानी दिनचर्या में लौटने की।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.