डुमरी के चिरैया मोड़ पर वाहनों की डिक्की चेकिंग, पुलिस प्रशासन अलर्ट

डुमरी :  डुमरी थाना क्षेत्र के चिरैया मोड़ पर शनिवार को डुमरी पुलिस प्रशासन द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क से गुजरने वाले सभी दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की डिक्की की जांच की जा रही है।
पुलिस कर्मियों द्वारा वाहनों को रोककर डिक्की एवं अन्य सामानों की जांच की जा रही है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह जांच अभियान चलाया जा रहा है।
वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे अपने वाहन के जरूरी कागजात साथ रखें और जांच के दौरान पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

रिपोर्टर : ऋषभ कुमार  

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.