बुनकर प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी: ईश्वर देवांगन बने भाजपा जिला संयोजक

दुर्ग- भारतीय जनता पार्टी बुनकर प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़ में संगठनात्मक विस्तार को मजबूती देते हुए ईश्वर देवांगन को जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह एवं जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक की सहमति से की गई है।

ईश्वर देवांगन लंबे समय से संगठन के प्रति समर्पित भाव से कार्य करते आ रहे हैं तथा बुनकर समाज के उत्थान एवं विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके संगठनात्मक अनुभव एवं सामाजिक कार्यों को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। पार्टी पदाधिकारियों का मानना है कि उनके नेतृत्व में बुनकर प्रकोष्ठ को नई दिशा एवं मजबूती मिलेगी और समाज के हितों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान प्राप्त होगा।
इस नियुक्ति पर पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने ईश्वर देवांगन के उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की हैं। साथ ही विश्वास जताया है कि वे संगठन को सशक्त बनाने के साथ-साथ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने में भी अहम भूमिका निभाएंगे।
रिपोर्टर: धर्मेंद्र गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.