सभापति लोमश चंद्राकर के संयोजन में कुथरेल में होगी वार्ड स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता

दुर्ग : ग्राम कुथरेल में युवाओं की खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से “सभापति ट्रॉफी वार्ड स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता” का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 19 मार्च से 22 मार्च 2026 तक रामलीला मैदान, ग्राम कुथरेल में आयोजित होगी, जिसमें कुथरेल, जंजगिरी और भानपुरी की टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 22 मार्च को दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा।

इस प्रतियोगिता के संयोजक जनपद पंचायत दुर्ग के सभापति लोमश (रिकू) चंद्राकर हैं। उनके संयोजन और मार्गदर्शन में इस खेल आयोजन की तैयारी जोरों पर चल रही है।
सभापति लोमश चंद्राकर ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, जिन्हें उचित मंच नहीं मिल पाता। इसी उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है ताकि युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें और खेल के माध्यम से क्षेत्र में आपसी भाईचारा और उत्साह का माहौल बने।
उन्होंने क्षेत्र के खेल प्रेमियों और ग्रामीणों से अपील की है कि प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें। इस आयोजन का सीधा प्रसारण 108 लाइव यूट्यूब चैनल के माध्यम से भी किया जाएगा।
यह प्रतियोगिता क्षेत्र के युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देने के साथ-साथ ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को आगे लाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी।
रिपोर्टर : धर्मेंद्र गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.