रायपुर आक्रोश रैली में दुर्ग से हजारों महिलाएं शामिल, भाजपा महिला मोर्चा ने जताया विरोध

दुर्ग : रायपुर में आयोजित आक्रोश रैली एवं महिला महासम्मेलन में दुर्ग जिले से हजारों की संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लोकसभा में पारित न होने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर यह आयोजन किया गया। दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के मार्गदर्शन में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष तृप्ति चंद्राकर के नेतृत्व में महिलाओं का दल रायपुर के लिए रवाना हुआ, जिसे भाजपा जिलाध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि कांग्रेस सहित विपक्षी दलों ने महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर दोहरा रवैया अपनाया है। वहीं तृप्ति चंद्राकर ने कहा कि जिले की मातृशक्ति अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर आवाज उठा रही है और भविष्य में इसका जवाब दिया जाएगा।
रैली में मुख्य रूप से महापौर अलका बाघमार, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रिका चंद्राकर, उषा टावरी, माया बेलचंदन, पदमा देवांगन, जिला भाजपा उपाध्यक्ष सरिता मिश्रा, हर्षा चंद्राकर, मंत्री गायत्री वर्मा, हिमा साहू, शैलेंद्री मांडवी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री डॉ. भारती साहू, ममता राव शामिल रहीं।
इसके साथ ही भाजपा एवं मोर्चा-प्रकोष्ठ के पदाधिकारीगणों में कार्यालय सह प्रभारी जय श्री राजपूत, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन, चंद्रिका साहू, निशा सोनी, झरना वर्मा, रीना नैयर, महामंत्री डॉ. भारती साहू, ममता राव, मंत्री किरण मिश्रा, चंपा साहू, रीता पांडेय, डॉ. गुंजा पिंचा, संध्या साहू, करूणा कुठारे, कोषाध्यक्ष चंचल जैन, सह-कोषाध्यक्ष सरिता चंद्राकर, कार्यालय मंत्री प्रीति साहू, सह कार्यालय मंत्री किरण यादव, मीडिया प्रभारी सविता साहू, सह मीडिया प्रभारी श्वेता बक्शी, सोशल मीडिया प्रभारी शशि रायजादा, सह मीडिया प्रभारी सोनिया मिश्रा, आईटी सेल प्रभारी अन्नु सिंह, सह प्रभारी स्मिता रघाटटे, जिला समन्वय स्व सहायता समूह कुमारी टोंड्रे, मन की बात प्रभारी अनिता कुलश्रेष्ठ, सह प्रभारी उषा साहू, कार्यसमिति सदस्य ज्योति यादव, दामिनी देशमुख, पूनम पटेल, संगीता वर्मा, रेवती सोनकर, हेमा जग्गी शर्मा, अनसूईया साहू, कुमारी साहू, लक्ष्मी देवांगन, संतोषी ठाकुर, विद्या देवी, माला सिंह, प्रीति चंद्राकर, ममता साहू (धनोरा), रेणुका सिंह, रुक्मणी साहू, मंजू लता तिवारी, पूर्णिमा धीवर, नेमबती साहू, अनुपमा गोस्वामी, कालिंद्री साहू, सुधा राठौर, प्रीति गुप्ता, जया पिल्ले, मंडल अध्यक्ष सदर गौरव पथ श्वेता कनौजिया, चंडी शीतला दिनेश्वरी तुरकर, मध्य पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल की संजू शर्मा, सिकोला भाटा पटरी पार की अंजू तिवारी, कसारीडीह बोरसी की आशा सुमन वर्मा, अंजोरा की रामकली साहू, अंडा निकुम की हेमलता देशमुख, मरोदा पुरैना की शिखा तिवारी, बानू (रिसाली) की तुलेश्वरी साहू, कुम्हारी की शकुंतला दास, पाटन की जूली सिंह, अमलेश्वर की उनिका वर्मा, जामगांव आर की मधुकांता साहू, दरबार मोखली की गायत्री यादव, धमधा की सविता साहू तथा बोरी लिटिया की श्वेता शर्मा व पूर्णिमा साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

रिपोर्टर : धर्मेंद्र गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.