दुर्ग में नशा मुक्त जनजागरण रैली व दीप महायज्ञ 31 मई को, युवाओं को जागरूक करने की पहल

दुर्ग : अखिल विश्व गायत्री परिवार, पोटियाकला वार्ड क्रमांक 53-54 द्वारा 31 मई 2026 को नशा मुक्त जनजागरण रैली एवं दीप महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज को नशामुक्त बनाना तथा युवाओं को सकारात्मक दिशा देना है। कार्यक्रम शीतला माता मंदिर, पोटियाकला-दुर्ग में आयोजित होगा, जहां विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार, नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार, आर्थिक स्थिति और सामाजिक जीवन पर गंभीर प्रभाव डालता है। इसी को ध्यान में रखते हुए जनजागरण रैली निकाली जाएगी और दीप महायज्ञ के माध्यम से स्वस्थ व संस्कारित समाज निर्माण का संदेश दिया जाएगा।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7 बजे स्वच्छता अभियान से होगी। दोपहर में भोजन प्रसादी वितरण और शाम को जनजागरण रैली आयोजित की जाएगी, जिसके बाद दीप महायज्ञ व उद्घाटन कार्यक्रम संपन्न होगा। साथ ही सुबह 8 बजे तक निःशुल्क चिकित्सा शिविर भी लगाया जाएगा।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अपने परिवार व मित्रों सहित कार्यक्रम में शामिल होकर नशामुक्त समाज के इस अभियान को सफल बनाएं। सभी से पांच दीपक और अगरबत्ती लाने का आग्रह भी किया गया है।

रिपोर्टर : धर्मेंद्र गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.