भिलाई में सजी महफ़िले संगीत की यादगार शाम
भिलाई के मैत्री गार्डन में रविवार को आयोजित महफ़िले संगीत कार्यक्रम ने सुरों, संवेदनाओं और सम्मान के साथ एक अविस्मरणीय सांस्कृतिक संध्या पेश की। कोशिश स्टार म्यूजिकल ग्रुप के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में दोपहर 3 बजे से देर शाम तक संगीत प्रेमियों ने सदाबहार गीतों का आनंद लिया। कार्यक्रम में मैत्री गार्डन के प्रबंधक डॉ. नवीन जैन, ललित यादव सहित वरिष्ठ और सम्माननीय व्यक्तित्वों को मंच पर शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी एवं साहित्यकार कैलाश जैन बरमेचा और विशिष्ट अतिथि “यादें मुकेश” के संचालक बी.डी. निज़ामी उपस्थित रहे।

No Previous Comments found.