भिलाई में पारिवारिक मिलन एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन ||

भिलाई में डड़सेना सिन्हा कलार समाज जनकल्याण समिति के तत्वावधान में दो दिवसीय पारिवारिक मिलन समारोह और युवक-युवती परिचय सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। पहले दिन बच्चों और महिलाओं के लिए सांस्कृतिक और मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जबकि दूसरे दिन समाजसेवा को समर्पित गतिविधियों में रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर और रोजगार मेला शामिल थे।मुख्य अतिथि दुर्ग सांसद विजय बघेल और समाजसेवी इंद्रजीत सिंह ने समाज की प्रगति और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.