जीवराम में सीसी सड़क का शुभारंभ, ग्रामीणों में खुशी

जलेसर : विकास खंड क्षेत्र के नगला जीवराम में क्षेत्र पंचायत निधि से निर्मित सीसी सड़क का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य कराए जा रहे हैं तथा ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

 कार्यक्रम में दामोदर सिंह , पप्पू प्रधान, मनोज प्रधान, हरिओम, अवनीश, गिरीश, सतेंद्र, अनिल, मयंक सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी व क्षेत्रवासी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जनप्रतिनिधियों का आभार जताया।

रिपोर्टर : लखन यादव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.