पंचायत में विकास कार्य सराहे सकरौली के प्रधान पवन प्रजापति को मंडलाआयुक्त संगीता सिंह ने सम्मानित किया

एटा : सकरौली के प्रधान सम्मानित मंडलाआयुक्त संगीता सिंह ने जलेसर तहसील क्षेत्र के सकरौली ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान पवन प्रजापति को सम्मानित किया है। यह सम्मान उन्हें ग्राम पंचायत में कराए गए अच्छे कार्यों के लिए सम्मानित किया है, ग्राम प्रधान पवन प्रजापति ने बताया कि उन्होंने ग्राम पंचायत के विकास के लिए निरंतर प्रयास किया है, और भारत सरकार की योजनाओं को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ग्राम प्रधान के कार्य

ग्राम पंचायत का विकास ग्राम प्रधान पवन प्रजापति ने ग्राम पंचायत को आदर्श बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन उन्होंने भारत सरकार की योजनाओं को ग्राम पंचायत में लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है,
पारदर्शिता और जवाबदेही ग्राम प्रधान पवन प्रजापति ने बताया कि वह सरकार से मिलने वाली धनराशि का उपयोग ग्राम पंचायत के विकास में करते हैं, और पारदर्शिता बनाए रखने का प्रयास करते हैं, उनके साथ ग्राम विकास अधिकारी सुनील कुमार दिवाकर भी हुए सम्मानित, पंचायत में विकास कराए जाने को लेकर विकास की गति बढ़ाने मैं अहम भूमिका ग्राम विकास अधिकारी सुनील दिवाकर ने निभाई, इसलिए सुनील दिवाकर को भी सम्मानित किया गया है,
सम्मानित किए जाने पर प्रतिक्रिया आदर और सम्मान ग्राम प्रधान पवन प्रजापति ने मंडलाआयुक्त द्वारा सम्मानित किए जाने पर सभी क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया है।
 उन्होंने बताया कि वह भविष्य में भी अच्छे कार्य करने और प्रदेश स्तर पर अपनी ग्राम पंचायत का नाम रोशन करने का प्रयास करेंगे
ग्राम प्रधान पवन प्रजापति के सम्मानित किए जाने पर कई लोगों ने बधाई दी है, भारतीय किसान यूनियन भानू के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष पंकज सिंह, जिला पंचायत सदस्य मुकेश यादव, राजकुमार सिंह राजू यादव, राजा ठाकुर, मंजीत प्रताप सिंह, कुलदीप वर्मा, लोकेश वर्मा, कुशल पाल सिंह यादव , विशाल कुमार, आदि ने प्रधान को बधाइयां दी हैं,


रिपोर्टर  : लखन यादव 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.