निकाली गई भगवा यात्रा, जय श्री राम के गूंजे जयकारे
अवागढ़ : हिंदू नव वर्ष पर हिंदू एकता समूह द्वारा विशाल भगवा यात्रा पूरे नगर में निकाली गई। यात्रा को लेकर पूरा कस्बा भगवा रंग में रंगा नजर आया तो दूसरी ओर जय श्री राम के जयकारों की गूंज के साथ हिंदू युवाओं ने गुलाल की होली खेल कर हिंदू नव वर्ष के प्रति उत्साह प्रदर्शित किया।
यह यात्रा 20 किलोमीटर लंबी इसौली चौराहा ,आगरा रोड से बाइक रैली शुरू होकर राष्ट्रीय कार्यालय हिन्दू एकता समूह आगरा रोड पर पहुुंची। वहां से मुख्य अतिथि युवराज अंबरीश पाल सिंह एवं संस्थापक शुभम हिंदू के नेतृत्व में नगर के विभिन्न मार्गो से यात्रा निकाली गई। जगह-जगह भगवा यात्रा का हिंदू समाज के लोगों ने पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत किया।
इस दौरान युवाओं की टीम डीजे की धुन पर थिरकते हुए जमकर अबीर गुलाल से होली खेल रहे थे। जगह-जगह नगर वासियों द्वारा भगवा यात्रा में शामिल युवराज सहित अन्य लोगों का स्वागत भी किया।
संस्थापक शुभम हिंदू ने बताया कि भगवा यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत को सनातन राष्ट्र घोषित कराना है।
यात्रा में मुकेश तोमर, अतुल लोहार, सर्वेंद्र शर्मा, मंगी जैन, प्रांजल शर्मा, अतुल, अंशु ठाकुर इसोली, किशन, आदित्य, आकाश लोधी, व्रज मोहन लोधी, दीपक शर्मा, ललित ठाकुर, सोनू बजाज, टीटू यादव, सुदीप झा, हिमांशु झा, आकाश गुप्ता,लकी, बंटी गुप्ता आदि शामिल रहे। यात्रा में पुलिस प्रशासन का विशेष सहयोग रहा। हिंदू एकता समूह द्वारा पुलिस प्रशासन का फूल मालाओं से स्वागत किया गया।
रिपोर्टर : लखन यादव

No Previous Comments found.