नवनिर्मित भवनो में ही चलेंगे आंगनबाड़ी केंद्र

एटा : गुजरे वित्तीय वर्ष में जिले में तीन दर्जन नए आंगनबाड़ी केंद्र निर्मित हो चुके हैं तथा उनका मुख्यालय पर लोकार्पण भी किया जा चुका है, इसके बावजूद भी कई स्थानों पर बच्चों के लिए यह भवन शुरू नहीं किए गए हैं। ऐसी स्थिति पर जिला कार्यक्रम अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिन स्थानों पर नए आंगनबाड़ी भवन निर्मित हो चुके हैं और व्यवस्थाएं पूर्ण है वहां केंद्र का संचालन सुनिश्चित किया जाए अन्यथा संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारी जिम्मेदार होंगे।
यहां बता दें कि प्रतिवर्ष सरकार द्वारा आंगनबाड़ी केदो का संचालन विभाग के ही भवनों में कराए जाने को लेकर तेजी से प्रयास किया जा रहे हैं। पिछले साल भी तीन दर्जन से ज्यादा आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्मित होकर विभाग को सौंप दिए गए। इसकी बावजूद भी कई स्थानों पर केंद्र संचालन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा निजी भवन या गांव में गैर सरकारी स्थलों पर किया जा रहा है। ऐसी स्थिति पर जिला कार्यक्रम अधिकारी ने संबंधित सीडीपीओ को नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र भवन पर ही केंद्र संचालक कराए जाने के निर्देश दिए हैं। नए भवनो पर बच्चों की उपस्थिति तथा आंगनबाड़ी केंद्र के संचालन का फोटोग्राफ भी मांगा गया है।

रिपोर्ट,लखन यादव
[10:52 AM, 6/20/2026] Cnews Bharat: प्रगतिशील कृषक विनोद चौहान अलीगढ़ में सम्मानित 
एटा - उत्तर प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन और कृषि निर्यात राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने अलीगढ़ में प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया। यह सम्मान समारोह अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कैनेडी ऑडिटोरियम में आयोजित 'मंडलीय औद्यानिक उन्नयन गोष्ठी' के दौरान हुआ।
आयोजन में एटा जनपद से जैथरा क्षेत्र के गांव मानपुरा निवासी प्रगतिशील कृषक विनोद चौहान को मल्टी फार्मिंग के तहत औधानिक खेती सहित जैविक उत्पादों को लेकर उद्यान मंत्री द्वारा सम्मानित किया। कार्यक्रम में एटा जनपद से 50 किसानों ने भी भाग लेकर उद्यान से जुड़ी नवीनतम जानकारियां प्राप्त की। यहां बता दें कि कृषक विनोद चौहान को पहले भी प्रदेश तथा मंडल स्तर पर कई पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं।

रिपोर्टर : लखन यादव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.