महीना बाद भी चयन वेतनमान से वंचित सैकड़ो शिक्षक
एटा : उतर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने महीना बाद भी चयन वेतनमान के लाभ से वंचित जिले के सैकड़ो शिक्षकों की समस्या का मुद्दा नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के समक्ष उठाया। पूर्व अधिकारी द्वारा स्वीकृति के बावजूद ब्लॉक के अधिकारियों की लापरवाही से हो रहे विलंब की जानकारी दी।
प्रतिनिधि मंडल ने बताया जनपद में पूर्व में स्वीकृत किए गए शिक्षकों के चयन वेतनमान को जलेसर एवं सकीट ब्लॉक को छोड़कर अन्य ब्लॉकों द्वारा अभी तक न लगाया जाना गंभीर मामला है। संपूर्ण प्रक्रिया ऑनलाइन के बावजूद आठ नौ महीने बाद भी शिक्षकों को लाभ नहीं मिल पा रहा। शीघ्र ही शेष समस्त ब्लॉकों में भी संबंधित शिक्षकों का चयन वेतनमान जून माह के वेतन में लगाए जाने को कहा। जिले में शिक्षकों का वेतन प्रत्येक माह की 2 से 3 तारीख तक निर्गत करने की मांग संगठन ने रखी। बीएसए अनुपम अवस्थी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चयन वेतनमान के लिए शीघ्र ही पत्र जारी कर इसी माह लगाने का पूर्ण आश्वासन दिया।वेतन को भी हर माह दो या तीन तारीख तक जारी करने पर सहमति दी ।बताया फर्रुखाबाद जनपद के कार्यकाल के दौरान माह की एक तारीख को वेतन निर्गत कराया। उन्होंने शिक्षक समस्याओं के त्वरित समाधान करने का संगठन को आश्वासन दिया, जिस पर संगठन ने खुशी व्यक्त की।
प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष प्रवीन कुमार फौजी, वीरपाल सिंह जिला मंत्री , जितेंद्र सिंह लालू उपाध्यक्ष, ओमवीर राजपूत, सतेंद्र यादव, राघवेंद्र कुमार , मुकेश कुमार सुमन,जावेद इकबाल, मनोज यादव, पुष्पेंद्र कुमार, मदन यादव, देवेश यादव, पंकज यादव, दिग्विजय यादव, प्रदीप गौतम, आदि शिक्षक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : लखन यादव
No Previous Comments found.