महंगाई और पेपर लीक पर फूटा कांग्रेस का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

इटवा : पीपल्दा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और पीपल्दा विधायक चेतन पटेल डोडाना के निर्देश पर आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पीपल्दा A ने केंद्र व राज्य सरकार की विफलताओं को लेकर उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन दिया।

ज्ञापन में बढ़ती बेलगाम महंगाई - पेट्रोल, डीजल, LPG गैस, CNG गैस, सिलेंडर के दाम दिन-ब-दिन आसमान छू रहे हैं। आम जनता पर आर्थिक भार बढ़ रहा है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि “सबका साथ सबका विकास” के नारे के साथ सत्ता पर काबिज मोदी सरकार आमजन को महंगाई से राहत देने में असफल रही है।

कांग्रेस ने कहा कि मोदी सरकार को आमजन की कोई चिंता नहीं, उनका मकसद सिर्फ और सिर्फ जनता का शोषण करना है। साथ ही पेपर लीक से आहत होकर कई विद्यार्थियों ने आत्महत्या कर ली, जिससे देश की जनता रोष में है।

ज्ञापन देने वालो ओम प्रकाश बैरवा, ब्लॉक अध्यक्ष, पीपल्दा विधानसभा क्षेत्र सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

रिपोर्टर  :आकाश कुमार बैरवा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.