किसान की बेटी बनी आईएएस ,जनपद का नाम किया रोशन
फतेहपुर : फतेहपुर क्षेत्र के ऐतिहासिक गांव बीरबल के ननिहाल एकडला के रहने वाले गुड्डू सिंह सेंगर की इकलौती बेटी रंजना सिंह सेंगर ने शुक्रवार जारी हुए यूपीएससी के परिणाम में 629 वीं रैंक हासिल की है। यूपीएससी का रिजल्ट आते ही गांव से लेकर शहर तक लोग खुशी से झूम उठे मिठाइयां बांटने लगे रंजना की प्रारंभिक शिक्षा खागा कस्बा के विद्या मंदिर इंटर कालेज से शुरू हुई थी। वर्तमान समय मे इनके माता पिता खागा कोतवाली के समीप रह रहे है।
इंटर तक की पढ़ाई करने के बाद पश्चिम बंगाल के खड़कपुर से एमटेक बीटेक करने के बाद दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी कर रही थी। तीसरे प्रयास में रंजना सिंह सेंगर ने सफलता प्राप्त की है जिसका श्रेय अपनी मां संगीता देवी जो ग्रहणी है तथा पिता गुड्डू सिंह जो किसान है उनको दे रही है। जो लगातार संघर्ष करके शिक्षा दिलाई और रुचि के साथ पूरा सहयोग दे रहे थे।
रिपोर्टर : शहंशाह आब्दी

No Previous Comments found.