एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने सुनी जनता की फरियाद

 फतेहपुर : जनसुनवाई को प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने आज पुलिस कार्यालय में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। एसपी ने फरियादियों से सीधे संवाद कर उनकी शिकायतें दर्ज कीं  शिकायतों के निस्तारण में लीपापोती न हो, गुणवत्तापूर्ण जांच के निर्देश दिए लंबित मामलों को तय समयसीमा में निपटाने के लिए संबंधित थाना प्रभारियों और अधिकारियों को निर्देशित किया एसपी मांगलिक ने साफ कहा कि पीड़ित को थाने के चक्कर न काटने पड़ें। हर शिकायत का निस्तारण पारदर्शी और तय समय में हो। लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। जनसुनवाई के दौरान जमीन विवाद, मारपीट और उत्पीड़न से जुड़ी शिकायतें सबसे ज्यादा सामने आईं।

रिपोर्टर : शारिब कमर 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.