सावन में श्रद्धालुओं को जलभराव से मिलेगी निजात, कालकन मंदिर रोड की ढलाई शुरू
फतेहपुर - सावन महीने में कालकन मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। नगरपालिका ने जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए युद्ध स्तर पर काम शुरू कर दिया है। अब श्रद्धालुओं को गंदे पानी से होकर मंदिर नहीं जाना पड़ेगा। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी/अध्यक्ष ने बताया कि कालकन मंदिर रोड की ढलाई का काम शुरू कर दिया गया है। साथ ही क्षेत्र में बोरिंग का काम भी चालू है ताकि बरसात का पानी जल्द निकासी हो सके।
उन्होंने बताया कि सबसे बड़ी समस्या रहे "निरंकारी नाले" का टेंडर भी हो चुका है। बहुत जल्द इस नाले के निर्माण का काम शुरू कर दिया जाएगा, जिससे पूरे क्षेत्र में जलभराव की समस्या स्थायी रूप से खत्म होगी। बोर्ड और स्थानीय जनप्रतिनिधियों का आभार अधिशासी अधिकारी ने इस कार्य के लिए समस्त बोर्ड सदस्यों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि बोर्ड के सहयोग से ही यह संभव हो पाया है। इस दौरान उनके साथ नगरपालिका के जेई अभिषेक पांडेय बॉर्डर के ठेकेदार और अहमदगंज वार्ड के सभासद मोहम्मद आरिफ गुड्डा भी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने नगरपालिका के इस कदम की सराहना की है। उनका कहना है कि हर सावन में मंदिर रोड पर 2-3 फीट तक पानी भर जाता था, जिससे दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानी होती थी। अब इस काम के बाद उन्हें साफ-सुथरा रास्ता मिलेगा।
रिपोर्टर - शारिब कमर
No Previous Comments found.