बाइक चोरी सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, पुलिस ने जारी की अपील
फतेहपुर - शहर कोतवाली क्षेत्र में हुई बाइक चोरी के मामले में पुलिस को एक अहम सुराग हाथ लगा है। वारदात की सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध युवक दिखाई दे रहा है। पुलिस अब उसी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार चोरी की घटना शहर कोतवाली क्षेत्र में हुई थी। जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें एक युवक संदिग्ध अवस्था में बाइक के पास आता-जाता दिख रहा है। फुटेज के आधार पर पुलिस ने उसकी पहचान कराने के लिए फोटो सार्वजनिक की है।शहर कोतवाली पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अगर सीसीटीवी में दिख रहा यह व्यक्ति आपकी पहचान में है,या उसके बारे में कोई भी जानकारी है,तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
सूचना देने के लिए संपर्क नंबर 9454403347 पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। कोतवाली प्रभारी ने कहा कि आपकी एक छोटी सी सूचना बाइक चोर की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। पुलिस फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है। फतेहपुर पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत सूचना देने की अपील की है।
रिपोर्टर - शारिब कमर
No Previous Comments found.