पुलिस को मिली नई ताकत डॉग स्क्वायड में शामिल हुआ उच्च प्रशिक्षित ट्रैकर डॉग 'सूर्या'

फतेहपुर : अपराध नियंत्रण और जघन्य अपराधों के सफल अनावरण की दिशा में फतेहपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जनपद के डॉग स्क्वायड बेड़े में अब एक और उच्च प्रशिक्षित ट्रैकर डॉग 'सूर्या' को शामिल किया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने शुक्रवार को पुलिस लाइन्स परिसर में पहुंचकर नए ट्रैकर डॉग और उनके हैंडलर्स का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डॉग की सूंघने की क्षमता, ट्रैकिंग कौशल और आपात स्थितियों में तैयारियों की बारीकी से समीक्षा की।क्यों खास है 'सूर्या' पुलिस अधिकारियों के अनुसार हत्या, चोरी, डकैती और अन्य संगीन अपराधों की विवेचना में ट्रैकर डॉग की भूमिका निर्णायक होती है। ये प्रशिक्षित डॉग घटनास्थल से बारीक से बारीक सुराग जुटाने, अपराधियों का घंटों पुराना ट्रेल पकड़ने और जटिल मामलों का वैज्ञानिक तरीके से त्वरित निस्तारण करने में पुलिस टीम की रीढ़ बनते हैं।

एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने कहा, सूर्या के शामिल होने से फतेहपुर पुलिस की इन्वेस्टिगेशन क्षमता में अभूतपूर्व वृद्धि होगी। अब घटनास्थल पर फोरेंसिक साक्ष्यों के साथ-साथ डॉग स्क्वायड की मदद से सुराग तलाशने में समय की बचत होगी और अपराधियों तक पहुंचना और आसान हो जाएगा।जनता में सुरक्षा का भरोसा बढ़ेगा पुलिस का मानना है कि इस नई भर्ती से दो बड़े फायदे होंगे जघन्य अपराधों का त्वरित अनावरण ट्रैकर डॉग की मदद से 24-48 घंटे के अंदर सुराग मिलने की संभावना बढ़ेगी
अपराधियों में भय और जनता में विश्वास डॉग स्क्वायड की सक्रियता से अपराधियों पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनेगा और आमजन में सुरक्षा का एहसास और मजबूत होगा

फतेहपुर पुलिस पहले से ही तकनीक और फील्ड वर्क के समन्वय पर जोर दे रही है। 'सूर्या' के आने से अब डॉग स्क्वायड की ताकत दोगुनी हो गई है। पुलिस अधिकारियों ने भरोसा जताया कि आने वाले समय में यह ट्रैकर डॉग कई पुराने और नए मामलों को सुलझाने में अहम भूमिका निभाएगा।

रिपोर्टर : शारिब कमर 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.