लहूलुहान बेटी को न्याय दिलाने जाफरगंज थाने पहुंचा गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक
फतेहपुर : सुराल में बर्बरता का शिकार हुई एक पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए आज 'गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक' की टीम जाफरगंज थाने पहुंच रही है। संगठन की प्रदेश अध्यक्ष हेमलता पटेल पीड़िता के साथ महिलाओं के एक दल के साथ थाने पहुंचकर थाना प्रभारी से सीधी वार्ता करेंगी। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल वालों और उसके देवर ने उसके साथ बेरहमी की। मारपीट में उसका सिर फोड़ दिया गया और दांत से काटकर घायल कर दिया गया। आरोप है कि जब पीड़िता न्याय की गुहार लेकर जाफरगंज थाने पहुंची तो पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करने के बजाय उसे वापस लौटा दिया। गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक ने पुलिस के इस रवैये को गंभीर लापरवाही बताया है। संगठन का कहना है कि एक गंभीर मामले में भी पीड़िता को थाने से वापस करना न सिर्फ अन्याय है बल्कि कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करता है।
संगठन की अध्यक्ष हेमलता पटेल ने कहा एक बेटी को इस कदर जख्मी कर दिया गया और पुलिस ने सुनवाई तक नहीं की। आज हम पीड़िता को साथ लेकर थाने आए हैं। हम थाना प्रभारी से मांग करेंगे कि देवर के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की जाए और लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों की जवाबदेही तय हो देवर और अन्य दोषियों पर कड़ी कार्रवाई घटना में शामिल देवर समेत सभी आरोपियों पर गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर तुरंत गिरफ्तारी हो।
पुलिसकर्मियों की जवाबदेही तय हो जिस पुलिसकर्मी ने पीड़िता को थाने से वापस किया, उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाए। संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर आज न्याय नहीं मिला तो गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की महिलाएं जाफरगंज थाने का घेराव करने को बाध्य होंगी।
रिपोर्टर : शारिब कमर
No Previous Comments found.